About Us
शैलेश सिंह शैलू
जन्म: 24 अगस्त 1995
जन्म स्थान: सराय अली, मंझारा तौकली, तहसील कैसरगंज, ज़िला बहराइच, उत्तर प्रदेश, भारत
व्यवसाय: फार्मासिस्ट, राजनेता, उद्यमी, समाजसेवी
पार्टी: समाजवादी पार्टी
पद :
• प्रदेश उपाध्यक्ष – समाजवादी युवजन सभा, उत्तर प्रदेश
•प्रभारी, अलीगढ़ मंडल उत्तर प्रदेश
•पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, बहराइच उत्तर प्रदेश
•पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा, बहराइच उत्तर प्रदेश
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
शैलेश सिंह शैलू का जन्म 24 अगस्त 1995 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सराय अली, गाँव में मौर्य राजवंश से संबंधित एक परिवार में हुआ। उन्होंने किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच से स्नातक और जूलॉजी (जीवविज्ञान) में परास्नातक (एम.एससी) किया है। इसके अलावा उन्होंने बहराइच पॉलिटेक्निक से ड्राफ्ट्समैन (सिविल) का डिप्लोमा किया और डी.फार्मा (फार्मेसी) की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वे सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज, लखनऊ से एल.एल.बी कर रहे हैं।
राजनीतिक जीवन
शैलेश सिंह शैलू समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे समाजवादी छात्र सभा व समाजवादी युवजनसभा के बहराइच जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और अलीगढ़ मंडल के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें अखिलेश यादव द्वारा राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।
सामाजिक और व्यावसायिक कार्य
शैलेश सिंह शैलू पिंगाक्ष सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, जो समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की सेवा करता है। इस संस्था के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा, शैलेश एक उद्यमी भी हैं और अपने व्यावसायिक कार्यों के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।
व्यक्तिगत जीवन
शैलेश सिंह शैलू का परिवार मौर्य राजवंश से संबंधित है, जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वे वर्तमान में अविवाहित हैं और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय रूप से राजनीति में हिस्सा ले रहे हैं।